मेरा भारत आजाद हैं!
देश है वो मेरा,
जहाँ वीरता, विनर्मता
हर व्यक्ति के मन का संवाद है।
आज मेरा भारत आजाद है।
इस आजादी की कीमत,
देश के बेटों की जान है।
मिटा जो तिरंगे पर,
वह इस देश की शान है।
मेरे देश का न कोई बिराद है।
आज मेरा भारत आजाद है।
मुख पर स्वाभिमान उसके,
तिरंगे में लिपटा प्राण है।
सुख की अभिलाषा नहीं,
बस मेरा तिरंगा महान है।
बीते कल से जुड़ा आजादी का स्वाद है।
आज मेरा भारत आजाद है।
क्यों देश की बेटियां,
आज भी आजाद नहीं?
क्यों हर बार चुनर उसका,
होता दाग - दार है।
मन की मेरे यह विषाद है।
आज मेरा भारत आजाद है।
Mst
जवाब देंहटाएं